अथ ग्रन्थ मन खण्डन लिख्यते
स्तुति :
रमतीत राम गुरू देवजी , पुनि तिहुँकाल के संत ।
जिनकूं रामचरण की, वंदन बार अनंत ॥१॥
दोहा :
अलख निरंजन बीनऊं , लागूं सतगुरु पाँय ।
मन खण्डन की जुक्ति होइ, सो मोही दोऊ बताय ॥१॥
मन तन पर असवार है, गुण इन्द्री सब साथ ।
फिरे सवादां बस भयो , क्यूं करि आवै हाथ ॥२॥
-: चौपाई :-
सप्त धातु काया अस्थान । चेतन राजा मन परधान ॥
मन के तीन अपर्वल जोध । तामें दोय न मानै बोध ॥१॥
पाँच पयादा मन की लार । पुन पाँचा पंच पंच आगार ॥
अपणा अपणा चाव्है भोग । ज्यूं ज्यूं नगरी बाधै रोग ॥२॥
तब नरपति इक मतो बिचारयो । मन खंडन निज मन विस्तारियो ॥
मन की चोरी निज मन पावे । नरपति आगे सब गुदरावै ॥३॥
नरपति को निज सदा हजूरी । परकृति मन मुख बाधै धूरी ॥
मैं तो हुकम राय को करिहों । तेरी चोरी कागद धरिहों ॥४॥
तेरे भोग राय दुख पावै । बार बार गर्भ माहीं आवै ॥
चाकर चोर धणी नहीं सुक्ख । जन्म मरण संग भुगते दुख ॥५॥
निज मन लागो मन की लार । संग न छाँड़े एक लगार ॥
मेरे धणी बिदा कियो मोहि । चोरी करता पकडूं तोहि ॥६॥
तेरा पाँच पयादा मारू । रज तम दोई टूक कर डारू ॥
सात्विक कूं मैं लेहूँ फेर । काढूँ नगर पचीसूं हैर ॥७॥
जब परकृति मन बाग उठावै । ज्ञान खड़ग ले निजमन ध्यावै ॥
मनवो जाय आकासां भँवै । निज मन हते करि नीचो दवै ॥८॥
मनवो नीची दशा बिचारै । निज मन पकड़ गगन की धारै ॥
मनवो करै उठन का दाव । निजमन काठा रोपे पाँव ॥९॥
मनवो मुख भोगां में करें । निजमन उलट अफूटो धरें ॥
विषय वासना मनका भोग । निजमन इनको जाणे रोग ॥१०॥
दोहा:
सुण प्रकृति निज मन कहै । मुझ शिर नरपति हाथ ॥
तोहि चरणतल चूर हूँ । पकडूँ तेरो साथ ॥१॥
-: चौपाई :-
जब मन खाटा मीठा चाव्है । तब निज फीका भोजन पावै ॥
मनवो ऊँचा नेतर न्हाले । तब निज चख का पड़दा ढालै ॥१॥
मनवो नासा चाव्है गंध । निजमन सब देखे दुर्गन्ध ॥
राग रंग श्रवणा कर भावै । तब निज हरि का गुण संभलावै ॥२॥
स्पर्श इंद्री चाव्है भोग । निजमन गहे शील का जोग ॥
कर सूं मन सब काज संवारै । निजमन आरम्भ सकल निवारे ॥३॥
चंचल होंइ चरणा सूं चालै । निज पंगो होई क भून ही हालै ॥
छादन त्वचा सुहाया मांगै । निजमन सबही बिस्तर त्यागै ॥४॥
तब मन पलंग पथरना हेरे । निज भूपर आसण कर फेरे ॥
मनवो वास महल में करे । निजमन आसन चौड़े धरे ॥५॥
मनवो बस्ती सूँ मन लावै । निजमन ले बन खण्ड में जावै ॥
मनवो शत्रु मिले बोई भाखै । निजमन दोऊ समकर राखै ॥६॥
मनवो करे मित्र से मोह । जबही निजमन ठाणै द्रोह ॥
मनवो बैर शत्रु सूं करे । तासूं निजमन हित विस्तरे ॥७॥
मनवो माया कू उपजावै । निजमन दृढ़ बैराग उपावै ॥
मनवो सत्संगति सूं भागै । निजमन उलट चौगुणों लागै ॥८॥
मनवो राम भजन सूं हारे । शिर में निजमन मुदगर मारे ॥
मनवो आड़ो आसन भावै । निजमन उलट खडो ठहरावै ॥९॥
ज्यूँ ज्यूँ मनवो ओल्हा हेरे । जहाँ जहाँ निजमन जाइ घेरे ॥
कहूँ न मन को लागै दाव । निजमन को छाती पर पाँव ॥१०॥
निजमन है नरपति को दास । प्रकृति मन को नहिं विश्वास ॥
जो प्रकृति मन कै चलै सुभाय । तो अनंत जूणि में गोता खाय ॥११॥
जीव ब्रहा निज एको करै । चंचल मन निहचल में धरें ॥
ऐसे मन कूं खण्डो भाई । यह शीख सतगुरु सूँ पाई ॥१२॥
मन खंडन का यह उपाव । और न कोई दूजा दाव ॥
मन कै मतै कबहु नहीं चालै । मनकूँ उलट अफूटो पाले ॥१३॥
सब जीवाँ कू मन भरमावै । मन के संग दुख सुख कूँ पावै ॥
सतगुरु शब्दाँ पकड़े मन कूँ । रामचरण परम सुख हैं जिनकूँ ॥१४॥
मन का मारया जो नर मरै । लख चौरासी घट वे धरै ॥
मन कूँ मार मरेगा कोई । परम धाम में बासा होई ॥१५॥
दोहा:
मन खंडै रामै भजै , तजै जगत गृह कूप ।
रामचरण तब परसिए आतम शुद्ध स्वरुप ॥१॥
सोरठा:
आतम कूँ नहीं व्याधि, व्याधि रोग मन मानिए ।
जिन ये तजी उपाधि, शुद्ध स्वरुप ते जाणिए ॥१॥
इति ग्रन्थ मनखण्डन सम्पूर्ण ।
Ramsnehi Sampraday Shahpura 2025 Chartumas
ramsnehi sampraday shahpura chartumas 2025 अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के अंतर्गत 2025 में होने वाले चार्तुमास की लिस्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा
रामस्नेही गुरु मंत्र
राम नाम तारक मंत्र, सुमिरे शंकर शेष,रामचरण सांचा गुरु, देवे यो उपदेश ।सतगुरु बक्षे राम नाम, शिष्य धरे विश्वास,रामचरण निसदिन रटे, तो निश्चय होसी प्रकाश ।
गुरुदेव को अंग
स्वामी जी श्री रामचरण जी महाराज की अनुभव वाणी – गुरुदेव को अंग आप हो गुरुदेव दिनपति अगम ज्ञान प्रकाश है। उर नयन के तुम देव
ग्रन्थ मन खण्डन
अथ ग्रन्थ मन खण्डन लिख्यते स्तुति : रमतीत राम गुरू देवजी , पुनि तिहुँकाल के संत । जिनकूं रामचरण की, वंदन बार अनंत ॥१॥ दोहा